- Details
चंडीगढ़: पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की सरकार को विस्तार हो गया है। 15 नए मंत्रियों को रविवार को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। ये छह पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री नहीं थे। नौ मंत्री पिछली अमरिंदर सरकार में भी सरकार में शामिल थे।
जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उनमें उसमें राणा गुरजीत सिंह का नाम भी शामिल है, लेकिन उन्हें लेकर कुछ कांग्रेस विधायकों ने अपना विरोध जताया। 6 विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चिट्ठी लिखकर इनकी जगह किसी अनुसूचित जाति के विधायक को जगह देने की बात रखी थी। राणा गुरजीत सिंह कैप्टन अमरिंदर सरकार की पहली सरकार में मंत्री थे लेकिन अवैध खनन के आरोपों के बाद उन्हें 2018 में मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। गुरजीत सिंह पंजाब में सबसे अमीर विधायक हैं। इस कैबिनेट विस्तार में नवजोत सिंह सिद्धू के क़रीबी कुलजीत नागरा को हटा दिया गया है।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में नई कैबिनेट के गठन में चेहरों के नाम पर मुहर लग चुकी है और आज यानी रविवार को शाम 4:30 शपथ ग्रहण समारोह होना है। लेकिन इससे पहले कैबिनेट गठन में एक नई चुनौती सामने आ रही है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले छह विधायकों ने राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को पत्र लिखकर नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में "दागी राणा गुरजीत सिंह को शामिल करने के प्रस्ताव" का विरोध किया।
विधायकों ने बताया कि राज्य के सबसे अमीर विधायकों में से एक गुरजीत सिंह को जनवरी 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था, जिसमें उन्हें और उनके परिवार से जुड़े एक "कुख्यात" रेत खनन घोटाले के कारण राज्य को ₹ 25 करोड़ का नुकसान हुआ था। विधायकों ने यह भी कहा कि यह "दिलचस्प" है कि पंजाब के दोआबा क्षेत्र से प्रस्तावित कैबिनेट नाम जाट सिख और ओबीसी सिख थे, लेकिन इस क्षेत्र में लगभग 40 प्रतिशत दलित आबादी थी।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण आज होने वाला है। चुने गए मंत्री शाम साढ़े चार बजे शपथ लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर शपथ ग्रहण का समय मांगा था।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर शुक्रवार रात 10 बजे से चार घंटे तक चली बैठक में मंत्रियों की जिस सूची को हरी झंडी दी गई है, उनमें 7 नए चेहरों के शामिल करने के साथ ही कैप्टन मंत्रिमंडल के 5 मंत्रियों को हटा दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों की फाइनल सूची में ब्रह्म मोहिंदरा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली, राजा वड़िंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा के नाम शामिल हैं।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी ने राहुल गांधी के साथ मिलकर पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट को लेकर बातचीत करने के लिए चन्नी तीन बार दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि सोमवार को चन्नी ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था, उसी के बाद से कैबिनेट गठन की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
आज दोपहर को चन्नी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि चन्नी अपनी कैबिनेट में कुछ मंत्रियों को बदल सकते हैं। खासतौर पर उन्हें जिन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थक माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कांग्रेस के चुनावी गणित को साधने के लिए दोनों ही नेताओं को चुना गया है। अगले साल होने वाले पंजाब चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है, ऐसे में कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पूरी पिक्चर दिखाएंगे': राजनाथ सिंह
- जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल का सीएम योगी पर निशाना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य