ताज़ा खबरें
वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

चंडीगढ़: पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री का फैसला आज हाे जाने की संभावना है। सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब के नया सीएम बनना लगभग तय हाे गया है। बताया जाता है कि कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया है। वीडियो कांन्‍फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। वह आज ही शपथ ले सकते हैं। बताया जाता है कि जातीय समीकरण काे साधने के लिए दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए अरुणा चौधरी व भारत भूषण आशु के नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। रंधावा के घर पर कांग्रेस विधायकों का तांता लगा हुआ है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा 2017 में तीसरी बार विधायक बने थे। वह कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल एवं स‍हकारिता मंत्री थे। वह पंजाब के डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक रहे हैं। वह कभी कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे, लेकिन बाद में उनसे बगावत कर दी।

चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी में पंजाब में नेतृत्व के चयन को लेकर स्थिति उलझती जा रही है। गांधी परिवार की करीबी मानी जाने वाली अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि वह पंजाब की राजनीति में नहीं जाना चाहती हैं। अंबिका सोनी के इंकार के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी रद्द कर दी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव परगट सिंह ने कहा है कि आज कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की कोई बैठक नहीं होगी।

इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। हालांकि परगट सिंह ने कहा है, 'यह सब कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। यह आलाकमान का विशेषाधिकार है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल हुई थी और इसे जनादेश दिया गया है। कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक की कोई जरूरत नहीं है।'

वहीं, सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस सांसद अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के पार्टी आलाकमान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस में खीचतान के बीच अपने अपमान से आहत हैं। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में भविष्‍य की सियासत के बारे में भी संकेत दिए। एक टीवी चैनल व एएनआइ से बातचीत में कहा कि उनके लिए सभी विकल्‍प हैं। मैं अभी थका हूं। मुझे मुख्‍यमंत्री के रूप मेें नवजाेत सिंह सिद्धू के साथ काम नहीं सकता। सिद्धू टाेटल डिजास्‍टर हैं। उनमें कोई क्षमता नहीं है। एक विभाग को तो नहीं संभाल सके, पूरा पंजाब क्‍या संभालेंगे। सिद्धू राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

टीवी चैनलों से बातचीत में पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू पर जमकर भड़के। उन्‍होंने कहा कि मैं ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को बता दिया था मुझे नवजोत सिंह सिद्धू स्‍वीकार नहीं है। कैप्‍टन ने कहा,सीएम के रूप में मुझे नवजोत सिंह सिद्धू किसी सूरत में मंजूर नहीं है। वह व्‍यक्ति टोटल डिजास्‍टर है। एक मिनस्ट्री तो संभाल नहीं पाया पूरा पंजाब कैसे संभालेगा। मंत्री रहते उसने अपने विभाग में पूरी गड़बड़ी फैला कर रख दी।

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिया है। इसके बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक 79 विधायक बैठक में शामिल हैं। इस बैठक से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरी बना ली। बैठक के बाद पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा कि विधायक दल के नेता पर कोई चर्चा नहीं हुई है। 

दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
विधायक दल की बैठक में सभी विधायक पहुंचे थे। बैठक में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पास हुए हैं। विधायक दल की बैठक में हाईकमान को नया सीएम चुनने का फैसला सौंपा गया है। अब सोनिया गांधी नए मुख्यमंत्री का फैसला करेंगी। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत काबिलियत के साथ विधानमंडल का नेतृत्व किया और बहुत अच्छी सरकार पंजाब को दी। पंजाब के सामने की चुनौतियों को उन्होंने सामना किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात करने के बाद पद छोड़ने का निर्णय लिया और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख