- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई है, जिससे दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलने वाली 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत अधिकांश राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और इसके साथ ही यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम में राहत, फिर भी कोहरे की संभावना बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल रहने के साथ-साथ सुबह में स्मॉग और घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा हो सकती है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में और कमी आने से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा और धुंध रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को दिन के समय तेज ठंडी हवा दिनभर चलती रही। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ हो गया था।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आठवां बजट पेश करेंगी। हर बार की तरह इस बार भी एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान दिल्ली चुनाव के दिन संसद में कार्यवाही नहीं की जाएगी। वहीं 3 फरवरी के बाद से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र होगा। मोदी सरकार अठारहवीं लोकसभा चुनाव के बाद पहला पूर्ण बजट पेश करेगी।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को ओर बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।
बारिश से बढ़ी ठिठुरन
वहीं, राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, कोहरे की भी मार लोगों पर पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत 3.9 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पालम केंद्र में दर्ज की गई। यहां 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, रिज में 9.7, पूसा में 8, आया नगर में 5.5, मयूर विहार में 4.5 और लोदी रोड में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य