ताज़ा खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्‍नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के विरोध स्थल से 101 किसानों के जत्थे ने दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए अपना पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग करके उनका रास्ता रोक दिया। जब किसानों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

सरकारी एजेंसियां ​​कर रही हैं आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश: पंढेर

पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर देश के किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। प्रदर्शन के 307वें दिन किसान केंद्र सरकार के साथ बातचीत की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेता सरवन सिंह पंढेर ने इस मुद्दे से निपटने के सरकार के तरीके सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर चुप रहने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां ​​आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्ष के दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। इससे पहले 04 जुलाई 2024 को भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स से 27 जून को डिस्चार्ज किया गया था। उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पातल में भर्ती कराया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

1980 में बीजेपी के गठन के बाद से लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के एक सांगठनिक नेता के रूप में उभरे। उसके बाद वो उप-प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे।

नई दिल्‍ली (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर एक बार फिर संसद में संविधान पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में इस चर्चा में समाजवादी पार्टी प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि संंविधान निर्माताओं को मेरा नमन् है, जिनकी वजह से देश एकजुट है।

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की चर्चा करवाई जा रही थी। लेकिन देश की जागरूक जनता ने इनके खिलाफ जनादेश देकर संविधान बदलने के सत्तापक्ष के सपने को तोड़ दिया। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को डरा धमकाकर उनको उनके मताधिकार से वंचित किया। मतदान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रिवालवर दिखाकर डराया धमकाया, जिसके ​वीडियों ना केवल देशवासियों ने देखे बल्कि विदेशों में भी यह सरकारी कारनामा देखा गया।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पहली बार बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'हजारों साल पुरानी हमारे देश की, धर्म की एक पुरानी परंपरा रही है, ये परंपरा संवाद, चर्चा की रही है। एक गौरवशाली परंपरा है, जो दर्शन ग्रंथों, वेदों और उपनिषदों में रही है। अलग-अलग धर्मों में इस्लाम, जैन, सिख धर्म में भी बहस और चर्चा की संस्कृति रही है। इसी परंपरा से हमारा स्वतंत्रता संग्राम उभरा। यह विश्व में अनोखी लड़ाई थी, जो सत्य और अहिंसा पर आधारित थी। हमारी आजादी की लड़ाई लोकतांत्रिक थी, जिसमें हर वर्ग, हर जाति धर्म के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और आजादी की लड़ाई लड़ी। उसी आजादी की लड़ाई से एक आवाज उभरी, वो ही आवाज हमारा देश का संविधान है।'

प्रियंका गांधी ने उन्नाव, हाथरस की घटनाओं का किया उल्लेख

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'ये सिर्फ दस्तावेज नहीं है। इस संविधान के निर्माण में कई नेता वर्षों तक जुटे रहे। इस संविधान ने हर नागरिक को अधिकार दिया कि वो सरकार बना भी सकता है और सरकार बदल भी सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख