- Details
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने के एक माह पूरे होने पर अपने बिजली के वादे को लेकर बड़ी घोषणा की है। पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को घोषणा आई है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ये नया नियम यहां 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा।
बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने मीडिया के सामने कहा था कि पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है। वहीं, पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को जल्द ही एक 'खुशखबरी' देने वाली है। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि इस विषय में उनकी पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से चर्चा हुई थी।
हालांकि, ये चर्चा का विषय है कि फ्री बिजली की सप्लाई जुलाई से शुरू होगी, जबकि मई-जून में मुख्यतया धान रोपने का वक्त होता है। इस वक्त में किसानों को बिजली की नियमित सप्लाई की जरूरत होती है।
- Details
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के अधिकारियों की बैठक लेने के बाद विपक्ष लगातार सीएम भगवंत मान पर 'रिमोट कंट्रोल' का आरोप लगा रहा है। इन आरोपों पर भगवंत मान ने घोषणा की कि अधिकारियों को प्रशिक्षण लेने के लिए भेजने का निर्णय उनका था। भगवंत मान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रशिक्षण के लिए मैं अपने अधिकारियों को गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और यहां तक कि इस्राइल भी भेजूंगा। इसमें किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए?
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पंजाब के मुख्य सचिव और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। जब केजरीवाल अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे, तब पंजाब के सीएम भगवंत मान वहां मौजूद नहीं थे। पंजाब सीएम की दोपहर 3:00 बजे केजरीवाल से मुलाक़ात तय थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर पंजाब राज्य बिजली निगम के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
- Details
नई दिल्ली/ चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पंजाब के मुख्य सचिव और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। जब केजरीवाल अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे, तब पंजाब के सीएम भगवंत मान वहां मौजूद नहीं थे। पंजाब सीएम आज दोपहर 3:00 बजे केजरीवाल से मुलाक़ात करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर पंजाब राज्य बिजली निगम के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव और सचिव (ऊर्जा) भी उपस्थित थे। लेकिन इस बैठक में भगवंत मान के उपस्थित न होने की खबरों को लेकर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया।
विपक्षी दलों ने केजरीवाल पर दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए पंजाब चलाने का आरोप लगाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, भाजपा के मनजिंदर सिरसा और अकाली दल के दलजीत चीमा ने ट्वीट कर आप सरकार पर निशाना साधा है।
- Details
चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा में मिली हार के बाद पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए युवा हाथ को कमान सौंप दी है। गिद्दड़बाहा से पार्टी के विधायक अमरिंदर सिंह बरार को जहां पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही अनुभव को भी वरीयता देते हुए विधानसभा में पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा होंगे। बाजवा इस समय विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं। वह चार बार विधानसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ दो बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। भारत भूषण आशु को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस के इस कदम से माझा ब्रिगेड को झटका लगा है। माझा ब्रिगेड के सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखविंदर सिंह सरकारिया विपक्ष के नेता और पार्टी के प्रधान की दौड़ में शामिल थे। लेकिन पार्टी ने प्रदेश की कमान मालवा हल्के देकर स्थिति साफ कर दी है कि आने वाले समय में तेज तर्रार नेता के हाथ में कमान देकर पार्टी फिर से बाउंस बैक करना चाहती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य