- Details
चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था। जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए थे। सूत्रों के मुताबिक मोहाली रॉकेट लांचर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने फरीदकोट के रहने वाले निशान सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और निशान सिंह से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार इस शख्स ने ही हमलावरों को लॉजिस्टिक प्रोवाइड करवाया था।
पंजाब पुलिस ने राज्य के अलग-अलग इलाकों से दो और शख्स को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वो पूरी साजिश का खुलासा कर देगी।
इस हमले पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कल बयान आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मान ने कहा था कि, "पंजाब पुलिस मोहाली में हुए विस्फोट की जांच कर रही है।
- Details
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 जुलाई तक सिंह की गिरफ्तारी पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। खबर है कि इस दौरान पंजाब सरकार भी भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगी। खास बात है कि इससे पहले भी उच्च न्यायालय ने मध्य रात्रि में हुई सुनवाई के दौरान बग्गा की गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगा दी थी।
मोहाली के एक थाने में बग्गा के खिलाफ अप्रैल में दर्ज भड़काऊ भाषण, दुश्मनी फैलाने और आपराधिक धमकी के मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने हाल ही में इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार भी किया था। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली के जनकपुरी स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया था।
पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से पंजाब ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया था और कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले आई थी। वहीं आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया था। जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए थे। इस हमले पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मान ने कहा, "पंजाब पुलिस मोहाली में हुए विस्फोट की जांच कर रही है। जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, उसे बख्शा नहीं जाएगा।"
इस हमले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है और उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी।"
- Details
चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। इस मामले में खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस दफ्तर पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। खालिस्तानी आतंकी संगठन पर भी शक जताया जा रहा है।
आईबी के इनपुट को पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ शेयर किया था, जिसके बाद करनाल से 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, इन सब घटनाओं में कोई न कोई तालमेल जरूर है।
हिमाचल असेम्बली के बाहर खालिस्तानी झंडे का मिलना भी इसी साजिश की हिस्सा हो सकता है। एनआईए ने जांच शुरू की है। जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, 88.39% छात्र हुए पास
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य