ताज़ा खबरें
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

हैदराबाद: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लगातार बिगड़ते जा रहे हालातों और महिलाओं के प्रति अत्याचार की आ रही खबरों के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने भारत सरकार पर हमला बोला है। गुरुवार देर रात एआईएमआईएम के एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि भारत सरकार को उन महिलाओं की चिंता ज्यादा है जो अफगानिस्तान में हैं, लेकिन, अपने यहां की महिलाओं पर वे कुछ नहीं बोलते। 

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि भारत में पांच साल से कम की उम्र में ही नौ में से एक बच्ची की मौत हो जाती है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध और रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, हमें चिंता अफगानिस्तान में फंसी हुई महिलाओं की ज्यादा है। 

ओवैसी ने कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे से सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान को हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अलकायदा जैसे आतंकी संगठन फिर से अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। आईएसआई पहले से ही भारत का दुश्मन है।

हैदराबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने एकबार फिर अखंड भारत (अविभाजित भारत) की वकालत की है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जैसे देश भारत से अलग हो गए थे और आज संकट में है। यह बात उन्होंने हैदराबाद में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अखंड भारत हिंदू धर्म के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बलपूर्वक नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, "ब्रह्मांड के कल्याण के लिए गौरवशाली अखंड भारत बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए देशभक्ति को जगाने की आवश्यकता है। क्योंकि भारत को (एक बार फिर) एकजुट होने की जरूरत है, सभी विभाजित भागों भारत के जो अब खुद को भारत नहीं कहते हैं उन्हें और अधिक इसकी आवश्यकता है।" मोहन भागवत ने कहा कि अखंड भारत की कल्पना संभव है। उन्होंने कहा, ''कुछ लोगों ने देश के विभाजन से पहले गंभीर संदेह व्यक्त किया था कि क्या इसे विभाजित किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ। अगर आप इस देश के विभाजन के छह महीने पहले पूछते, तो किसी को अनुमान नहीं होता। लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से पूछा कि पाकिस्तान के गठन के बारे में एक नया विषय सामने आ रहा है।''

हैदराबाद: हैदराबाद की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि के एक मामले में उसके समक्ष उपस्थित नहीं होने को लेकर सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। यह मामला उनके खिलाफ 2017 में दायर किया गया था। सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों पर सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने दिग्विजय सिंह के उसके समक्ष उपस्थित होने में विफल रहने के बाद यह गैर जमानती वारंट जारी किया है।

सिंह के खिलाफ मानहानि का यह मामला एआईएमआईएम नेता एस ए हुसैन अनवर ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह ने यह कहकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मानहानि की कि हैदराबाद के सांसद की पार्टी वित्तीय लाभों के लिए दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ रही है। याचिकाकर्ता के वकील, मोहम्मद आसिफ अमजद ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह और लेख प्रकाशित करने वाले एक उर्दू दैनिक के संपादक दोनों को कानूनी नोटिस भेजे थे और माफी मांगने को कहा था।

हैदराबाद: तेलंगाना राज्‍य के अपहरण और फिर बचाव के मामले ने हर किसी को हैरानी में डाला है। इस मामले में आरोपी पड़ोसी राज्‍य आंध्र प्रदेश से तेलुगुदेशम पार्टी से पूर्व मंत्री है। उन्‍होंने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की विवादित जमीन के लिए तीन लोगों का अपहरण कराया। टीडीपी की पूर्व मंत्री भूमा अखिला प्रिया को हैदराबाद पुलिस ने तीन भाइयों के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रवीण राव शामिल है। मामले के अन्‍य आरोपियों में अखिला प्रिया के पति भार्गव राम और एवी सुब्‍बारेड्डी शामिल हैं।

पुलिस ने कथित तौर पर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताने वाले लोगों द्वारा अपहृत किए गए एक पूर्व खिलाड़ी और उनके दो भाइयों को बुधवार तड़के मुक्त करा लिया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि मंगलवार रात बोवेनपल्ली इलाके में प्रवीण के घर तलाशी लेने के बहाने करीब 15 लोग घुस गए, जिन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। उन्होंने बताया कि गिरोह ने प्रवीण और उनके दो भाइयों को पहले एक कमरे में बंद कर दिया और फिर उन्हें एक फॉर्महाउस ले गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख