- Details
कोलंबो: श्रीलंका के कई सरकारी संस्थानों को मंगलवार को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट और सरकार के प्रिंटर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के.बी. मन थुंगा ने कहा कि श्रीलंका पुलिस विभाग का आधिकारिक यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है। मन थुंगा ने कहा कि श्रीलंका सरकार के प्रिंटिंग डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट को भी हैक कर लिया गया है और उसके डाटा में बदलाव किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि श्रीलंका कंप्यूटर आपातकालीन तत्परता टीम (एसएलसीईआरटी) और पुलिस वर्तमान में साइबर हमलों की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता एवं अधीक्षक के बी मनथुंगा ने कहा, ‘‘अब तक हमने यूट्यूब को छोड़कर बाकी सभी मंचों पर अपना नियंत्रण बहाल कर लिया है।’’ उन्होंने कहा कि हैकर की पहचान कर ली गई है तथा जांच की जा रही है। सरकारी एजेंसी ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम’ (सीईआरटी) के अनुसार, पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा सरकार के प्रिंटर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट भी हैक की गई।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): साल 2024 खत्म हो रहा है और नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। पूरी दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। दुनिया के पूर्वी कोने से नए साल का आरंभ होगा। दुनियाभर में लोग इस साल की अंतिम संध्या पर जश्न में डूबने के लिए तैयार हैं।
न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का आगाज
साल 2025 ने दुनिया में दस्तक दे दी है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल 2025 का आगाज हुआ है। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में शानदार अतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया गया। ऑकलैंड में लोगों ने पटाखे फोड़कर नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद सिंगापुर में भी लोगोंं ने साल 2025 का खुशी और अतिशबाजी के साथ स्वागत किया।
भारत से पहले 41 देश मनाएंगे नए साल का जश्न
भारत से पहले इंडोनेशिया, थाईलैंड और म्यांमार नए साल का जश्न मनाएंगे। उसके बाद बांग्लादेश और नेपाल का नंबर आएगा। रात जैसे ही 12 बजेंगे वैसे ही भारतवासी 2024 को विदाई और साल 2025 का स्वागत करेंगे।
- Details
नई दिल्ली: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको महान दूरदर्शी राजनेता बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुख हुआ। वह एक महान दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में उनका योगदान एक स्थायी विरासत छोड़ गया है। उनके परिवार, दोस्तों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर भारत आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। जिमी कार्टर का भारत से खास नाता रहा है और जब वे भारत दौरे पर आए थे तो हरियाणा के एक गांव भी गए थे। जिमी कार्टर के सम्मान में उस गांव का नाम बदलकर उनके नाम पर रख दिया गया था। जिमी कार्टर का रविवार देर रात 100 साल की उम्र में निधन हो गया। जिमी कार्टर अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे।
- Details
वाशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है। कार्टर सेंटर और अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "यह एक दुखद दिन है, लेकिन यह हमें बहुत सारी अच्छी यादें याद दिलाता है। आज अमेरिका और दुनिया ने एक उल्लेखनीय नेता खो दिया है। वे एक राजनेता और मानवतावादी थे। मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया... जिमी कार्टर ने शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कामों से जीवन जिया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर 100 वर्ष के थे। कार्टर अमेरिकी इतिहास में सबसे ज़्यादा समय तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति थे। उन्होंने पिछले दिनों अक्टूबर में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया था।
मानवता की सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजे गए
जिमी कार्टर का रविवार देर रात जॉर्जिया में उनके घर पर निधन हुआ। 1 अक्तूबर 1924 को जन्मे जिमी कार्टर साल 1977 से लेकर 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। कार्टर मेलानोमा नामक बीमारी से पीड़ित थे। यह एक तरह का स्किन कैंसर होता है और यह कार्टर के लिवर और दिमाग तक फैल गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- दिल्ली मेंं 'आप' को लगा झटका, 15 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
- अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला:अखिलेश
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री की अर्जी पर सुनवाई टली
- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पूरी पिक्चर दिखाएंगे': राजनाथ सिंह
- जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल का सीएम योगी पर निशाना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य