- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के इरादे से बनाया गया इंडिया गठबंधन क्या खत्म हो चुका है? ये सवाल इस समय जनता के मन में कौंध रहा है। क्योंकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा है कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था।
इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के लिए था। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और राष्ट्रीय स्तर पर था। अलग-अलग राज्यों की परिस्थिति के हिसाब से जो दल हैं, कांग्रेस हो या क्षेत्रीय दल हों वो निर्णय लेते हैं कि हमें इकट्ठे लड़ना है या अलग-अलग होकर लड़ना है।
तेजस्वी यादव भी बोले- खत्म हो चुका है इंडिया गठबंधन
इससे पहले बक्सर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी साफ-साफ कहा कि इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊपर से शहीतलहर और कोहरे की मार भी जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक दिल्ली में शीतलहर की मार जारी रहेगी। 9 और 10 जनवरी को शहर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, 11-12 जनवरी को बारिश की संभावना है।
पारा 6 डिग्री तक गिरने की संभावना, लोग अलाव का ले रहे सहारा
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बर्फबारी के कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक और गिरने की संभावना है। वहीं, 10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाने और तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): साल 2025 की पहले छह महीने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी हो गई है। इस रैंकिंग को प्रतिष्ठित संस्था हेनले एंड पार्टनर्स ने प्रकाशित किया है। बता दें कि यह इंडेक्स इस आधार पर पासपोर्ट की रैंकिंग तैयार करता है कि उस पासपोर्ट को रखने वाले बिना किसी वीजा के कितने देशों में जा सकते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। जिसे रखने वाले लोग दुनिया के 195 देशों में फ्री में यात्रा कर सकते हैं। वहीं, इस इंडेक्स में भारत और पाकिस्तान को क्या रैंकिंग दी गई है, आइए जानते हैं।
सिंगापुर के बाद जापान के पास दूसरा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट
सिंगापुर के बाद दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में जापान दूसरे नंबर पर है। जापानी पासपोर्ट के जरिए लोगों को 193 देशों की वीजा फ्री यात्रा की अनुमति मिलती है। वहीं, जापान के बाद दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इनके पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा फ्री प्रवेश है।
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को सरकार से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खरीद प्रणाली पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने का आग्रह किया। एसकेएम ने यह आरोप भी लगाया कि लगभग 90 प्रतिशत फसलों की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नहीं हो रही है।
फसलों की एमएसपी पर श्वेत पत्र लाए सरकार: एसकेएम
एसकेएम ने एक बयान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ‘लोगों को गुमराह करने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित फॉर्मूले और सरकारी एमएसपी फॉर्मूले के बीच के अंतर को श्वेत पत्र के जरिए सामने लाना चाहिए। एमएसपी किसानों से कुछ फसलों की खरीद के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य है।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय, कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) विशिष्ट फसलों के लिए एमएसपी के बारे में सुझाव देता है। ए2+एफएल+50 प्रतिशत फॉर्मूले में किसान द्वारा वहन की गई लागत और परिवार के श्रम का मूल्य शामिल होता है, एमएसपी निकालने के लिए इसमें लागत का 50 प्रतिशत जोड़ा जाता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता भारत को मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
- सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का भी रिजल्ट, 93.66% हुए पास
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- सीजफायर पर फारूक बोले- हमारी हमेशा पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य