- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि राजघाट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के संबंध में वह केंद्र सरकार को निर्देश दें। सिद्धू का यह पत्र कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद सामने आया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई यथोचित स्थान नहीं दिया गया जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया।
सिद्धू ने अपना पत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह केवल एक स्मारक के संबंध में नहीं है; यह ऐतिहासिक मानदंडों और हमारे लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के बारे में है। भारत को ओछी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए।’’
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।
लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम मौसम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत के कुछ स्थानों में आज से शीतलहर शुरू होने की आशंका है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई कि उनके अंतिम संस्कार को लेकर दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने शनिवार (28 दिसंबर, 2024) को दावा किया कि मनमोहन सिंह का राजकीय अंतिम संस्कार केंद्र सरकार का ‘अनादर और कुप्रबंधन का चौंकाने वाला प्रदर्शन’ था। दूसरी ओर, बीजेपी ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह ‘सस्ती राजनीति’ कर रहे हैं।
अंतिम संस्कार अपमान और कुप्रबंधन का चौंकाने वाला प्रदर्शन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय अंतिम संस्कार अपमान और कुप्रबंधन का चौंकाने वाला प्रदर्शन था।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "डीडी (दूरदर्शन) को छोड़कर किसी भी समाचार एजेंसी को अनुमति नहीं दी गई, डीडी ने मोदी और शाह पर ध्यान केंद्रित किया, डॉ. सिंह के परिवार को बमुश्किल ही कवर किया। डॉ. सिंह के परिवार के लिए केवल तीन कुर्सियां सामने की पंक्ति में रखी गईं। कांग्रेस नेताओं को उनकी बेटियों के लिए सीटों की व्यवस्था के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।"
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका (सिंह का) सरासर अपमान किया गया है। भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।"
उन्होंने कहा कि एक दशक तक वह भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना तथा उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- रिटायरमेंट के बाद मैं कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: सीजेआई खन्ना
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- जम्मू संभाग और कश्मीर के गैर-सीमावर्ती जिलों में कल से खुलेंगे स्कूल
- पटना पहुंचा शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर
- एसआईए ने कश्मीर में 20 जगह पर मारे छापे, कई स्लीपर सेल गिरफ्तार
- रावलपिंडी तक सेना की धमक, पाकिस्तान में घुसकर मारा: राजनाथ सिंह
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य