- Details
मुंबई: सत्तारूढ़ एनडीए को चुनौती देने के लिए बना इंडिया गठबंधन अब तक पूरी तरह एक साथ नहीं जुट पाया है। ऐसे में अब इस गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता ममता बनर्जी ने इस गठबंधन के नेतृत्व की इच्छा जताई थी। इसके बाद से ही इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है।
गठबंधन में सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने समर्थन करते हुए ममता बनर्जी को एक सक्षम नेता बताया है। वहीं विपक्षी गठबंधन के एक अन्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने इस संबंध में आम सहमति पर जोर दिया। अब लालू प्रसाद यादव ने भी कहा है कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। वहीं कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होगा। ममता बनर्जी को ही नेतृत्व देना चाहिए। शिवसेना उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के सवाल पर कहा, "राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। वे हम सबके नेता हैं।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): संसद में आज भी गतिरोध बरकरार है। दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने सोमवार को पोस्टरों से प्रदर्शन किया। मंगलवार को संसद में पोस्टर वाले प्रदर्शनों पर लोकसभा अध्यक्ष खफा नजर आए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस पर विपक्ष हंगामा करने लगा, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
संसद में इससे पहले सोमवार को सत्तापक्ष के सांसदों की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर जॉर्ज सोरेस के साथ संबंधों का बात कहने और जांच की मांग पर सदन में जबरदस्त हंगामा रहा। इस कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाई। संसद में सोमवार को भी कोई सरकारी कामकाज नही हो पाया। ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं कि आज भी संसद में कोई सरकारी कामकाज नहीं हो पाएगा। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में मंगलवार को हंगामे के चलते प्रश्नकाल की कार्यवाही एक बार फिर धुल गई।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली हैं जानकारी के अनुसार, 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया हैं। अब तक इस पर 70 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैंं। इसी बीच सभापति जगदीप धनखड़ फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई हैंं। 'इंडिया' ब्लॉक की सभी पार्टियों ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति जताई हैंं।
लगाया था पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप
राज्यसभा में सोमवार (9 दिसंबर) को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई सदस्यों ने सभापति जगदीप धनखड़ पर कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। सुबह, उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक कामकाज निपटाने के बाद बताया कि सूचीबद्ध कामकाज निलंबित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत कुल 11 नोटिस मिले हैं। उन्होंने सभी नोटिस खारिज कर दिए।
- Details
नई दिल्ली: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। अपने आवास पर उन्होंने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को हुआ था। वो कर्नाटक के अबतक के सबसे शिक्षित मुख्यमंत्रियों में से एक थे। उन्होंने मैसूर के महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी और उसके बाद गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की थी।
इसके अलावा, उन्होंने दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय, डलास, यू.एस.ए. और बाद में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में भी अध्ययन किया था।
भारत वापस आने के बाद एसएम कृष्णा ने बेंगलुरु के रेणुकाचार्य लॉ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर के रूप में भी काम किया था। एसएम कृष्ण 1962 में कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 1968 में उन्होंने संसद में अपनी शुरुआत की थी और वह चौथी लोकसभा के सदस्य बने थे। वो पांचवी लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। लेकिन 1972 में उन्होंने राज्य की राजनीति में वापस जाना पसंद किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 संवैधानिक प्रश्नों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी
- कांग्रेस ‘जयहिंद’ सभाएं करेगी, ट्रंप की मध्यस्थता पर उठाएगी सवाल
- चीन के 'ग्लोबल टाइम्स: के एक्स अकाउंट को सरकार ने किया ब्लॉक
- बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया, अटारी बॉर्डर से वतन लौटा
- चीन ने अरुणाचल में कई जगहों के बदले नाम, भारत ने किया खारिज
- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश
- भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित
- ट्रंप के दावों पर खड़गे बोले- सर्वदलीय बैठक में सरकार से करेंगे सवाल
- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पूरी पिक्चर दिखाएंगे': राजनाथ सिंह
- जाति वाले अपने बयान को लेकर रामगोपाल का सीएम योगी पर निशाना
- राहुल को छात्रों से संवाद करने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा: खड़गे
- बिहार: नहीं रोक पाई पुलिस, छात्रों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी
- जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर
- मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करें: हाईकोर्ट
- सशस्त्र बलों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए: तेजस्वी यादव
- कांग्रेस प्रदेश भर में 'न्याय संवाद' का करेगी आयोजन: कन्हैया कुमार
- अखिलेश की बेटी के नाम पर बने फर्जी फेसबुक पेज से विवादित पोस्ट
- अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालात गंभीर
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य